-
Advertisement
ऐसे सामान कौन बेचता है भाई…संतरे बेचने का ये तरीका है कुछ अतरंगी, देखे वीडियो
Viral Video: आप ने बसों – ट्रेनों या फिर सड़क किनारे सामान बेचते हुए लोगों को देखा होगा। इनमें कुछ लोगों का सामान बेचने का अंदाज लोगों को पंसद भी आता है, लेकिन यहां पर जो शख्स संतरे रेहड़ी लगा कर बेच रहा है उनका ये स्टाइल देखकर आप हिल जाएंगे। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में एक ऐसा नजारा देखने को मिलता है, जो आमतौर पर बाजारों में देखने को नहीं मिलता। वीडियो में एक व्यक्ति संतरे बेचने के लिए बाजार में खड़ा दिखाई देता है। हम सभी जानते हैं कि बाजार में सामान बेचने वाले लोग ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आवाज लगाते हैं, अपने उत्पाद की खूबियां बताते हैं और कभी-कभी थोड़ी ऊंची आवाज में बोलते भी हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी ओर जाए, लेकिन इस वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कुछ अलग ही अंदाज अपनाता नजर आता है। चलिए पहले ये वीडियो देखें …
यह तरीका नया आया है,मार्केट में संतरे sell करने वाला,
ग्राहक खरीदेगा या भाग जाएगा, फुर्ती High lebel hai,
क्या लगता है आपको,संतरे लेने चाहिए कि नहीं,🍊🍊🍊 pic.twitter.com/k6VnxPAdvv
— KUNDAN PATEL (@KUNDAN00PATEL) April 2, 2026
एक्स पर @KUNDAN00PATEL नाम के अकाउंट से शेयर इस वीडियो संतरें बेच रहा ये शख्स सिर्फ आवाज लगाकर संतरे बेचने की कोशिश नहीं कर रहा, बल्कि वह जोर-जोर से चिल्ला रहा है और साथ ही अजीब तरीके से उछल-कूद भी कर रहा है। उसकी हरकतें नॉर्मल तो बिलकुल भी नहीं है। ऐसा लगता है मानो वह किसी नाटक का हिस्सा हो या फिर जानबूझकर कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा हो। जब एक ग्राहक उसके पास आ कर दो किलो संतरे खरीदने की इच्छा जताता है तो वह शक्स संतरे तौलता है और उन्हें पैक कर ग्राहक को नॉर्मल तरीके से देने के बजाय फेंक देता है। ये हरकत देखकर ग्राहक हैरान रह जाता है क्योंकि आमतौर पर ऐसा व्यवहार किसी भी दुकानदार से उम्मीद नहीं की जाती। पूरे घटनाक्रम को देखकर ऐसा महसूस होता है कि यह सब कुछ सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से किया गया है। ये तो आप जानते ही है कि आज के दौर में लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए तरह-तरह के प्रयोग करते रहते हैं। ऐसे में यह वीडियो भी संभवतः किसी रील या शॉर्ट वीडियो के लिए ही बनाया गया होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और तेजी से वायरल हो सके।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

