-
Advertisement
स्कूल है या 5-स्टार होटल… दक्षिण कोरिया के ‘मिड-डे मील’ देख दंग रह गए लोग
Viral Video of Mid-Day Meal: स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं। कई जगह पर खाने में बहुत सारी कमियां और लापरवाहियां गाहे बगाहे सामने आती रही है। साफ- सफाई को लेकर भी बहस होती रही है। इसी बीच इन दिनों दक्षिण कोरिया के स्कूलों का एक ‘लंच मेनू’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं कि क्या बच्चों को स्कूल में इतना शानदार और शाही खाना भी मिल सकता है? साफ-सफाई और न्यूट्रिशन लाजवाब …
हाई-टेक लैब जैसा किचन… चलिए पहले देखिए क्या -क्या बना है …
The care and precision behind Korean school lunches, widely praised for their quality, balance, and nutrition. pic.twitter.com/EW4QXWJ0Sv
— Interesting World (@_fluxfeeds) April 11, 2026
बच्चों की थाली में सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत का पूरा खजाना छिपा है। इसमें गर्म-गर्म चावल या नूडल्स के साथ प्रोटीन के लिए मीट, मछली या टोफू होता है। साथ में ताजी सब्जियों का सलाद, गर्मा-गर्म सूप और कोरिया की मशहूर ‘किमची’ (फर्मेंटेड गोभी)। प्रेजेंटेशन इतनी रंगीन है कि बच्चे ना नुकर करें भी तो कैसे…..मीठे में ताजे फल और आइसक्रीम भी दी जाती है….. कम तेल, भरपूर सब्जियां और फर्मेंटेड फूड बच्चों की पाचन शक्ति और दिमाग को तेज रखते हैं। यह सिस्टम 1953 के युद्ध के बाद शुरू हुआ था, जो आज पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है।
बच्चों की सेहत और पढ़ाई
भारतीय यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कोई इसे 5-स्टार होटल का बुफे बता रहा है, तो कोई अपने स्कूल के दिनों को याद कर अफसोस मना रहा है। । दक्षिण कोरिया का यह स्कूल लंच मॉडल साबित करता है कि अगर सरकार और प्रशासन चाहे, तो बच्चों की सेहत और पढ़ाई दोनों को एक साथ ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है….
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

