- Advertisement -
मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। विरुष्का मम्मी-पापा बन गए हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज दोपहर अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। विराट ने अपनी ये खुशी सोशल मीडिया अपने फैंस के साथ शेयर की है। विराट की पोस्ट के बाद से विरुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत के सेलेब्स ने कमेंट्स में दोनों को बधाईयां दी हैं। विराट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगे हैं। फैंस ने ट्वीट्स के साथ ही मीम्स के जरिए भी खुशी जताई है।
Congratulations @imVkohli & @AnushkaSharma ❤❤❤❤
It's a baby girl😍😍😍😍😍
Our king became daddy 😍🤩🥳
Virushka became parents 😭😭😭can't believe 🥳🥳🥳#virushka #babygirl #ViratKohli pic.twitter.com/fP8T52BGCj— ₮ⱧɆ V₳₲ɄɆ🥂 (@JigarPeTrigger) January 11, 2021
विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।”
Many congratulations 🎉👨👩👧 https://t.co/4LfSFyVF8t
— BCCI (@BCCI) January 11, 2021
बता दें कि पिछले साल यानी 2020 में विराट और अनुष्का ने अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट (Pregnant) होने की खबर का खुलासा किया था। विराट और अनुष्का के बारे में यह खुलासा होने के बाद दोनों ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे। फैंस के बीच दोनों की जिंदगी के इस बड़े पड़ाव को लेकर खुशी और उत्साह था। अब जब विरुष्का की बेटी दुनिया में आ गई है तो सभी को उसकी पहली झलक पाने का इंतजार है। हालांकि ये बताना मुश्किल है कि विरुष्का अपनी बेटी को कब दुनिया के सामने लेकर आएंगे लेकिन सबका प्यार उसको अभी से मिलना शुरू हो गया है।
- Advertisement -