-
Advertisement
विराट कोहली ODI में फिर बने नंबर एक बल्लेबाज, रोहित शर्मा को नुकसान
Virat Kohli Ranking: लंबे इंतज़ार के बाद विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपनी बादशाहत वापस हासिल कर ली है और आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। इस बीच जो रोहित शर्मा इससे पहले पहले नंबर पर काबिज थे, वे अब नीचे चले गए हैं। भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बीच आई इस रैंकिंग में कुछ एक बड़े और अहम बदलाव नजर आ रहे हैं। अभी सीरीज जारी है, इसलिए आने वाले वक्त में इसमें और भी परिवर्तन दिखाई देंगे।
𝗡𝘂𝗺𝗯𝗲𝗿 𝗢𝗡𝗘 👑
Congratulations to Virat Kohli – the Number One Batter in ICC Men's ODI Rankings 👏👏#TeamIndia | @imVkohli pic.twitter.com/yTWjSQlNb7
— BCCI (@BCCI) January 14, 2026
विराट कोहली आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। साल 2026 के पहले ही मैच में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार 93 रनों की पारी खेली थी, इसका सीधा सीधा फायदा उन्हें मिलता हुआ दिख रहा है। कोहली की रेटिंग अब बढ़कर 785 की हो गई है। वे लंबे अर्से बाद पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे हैं। उन्हें इस बार एक स्थान का फायदा हुआ है। इससे पहले वे दूसरे नंबर पर थे। इस बीच न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को भी एक स्थान का फायदा मिला है। वे अब 784 की रेटिंग के साथ नंबर दो पर हैं। यानी पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच केवल एक ही रेटिंग अंक का अंतर है। हालिया समय में विराट कोहली का बल्ला लगातार आग उगल रहा है।
फिटनेस और भूख किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं
ऑस्ट्रेलिया में खेली गई 50 ओवर की सीरीज़ के बाद से उनकी पिछली पांच पारियों पर नजर डालें तो आंकड़े खुद कहानी बयां करते हैं, 74 नाबाद, 135, 102, 65 नाबाद और 93 रन। ये पारियां इस बात का संकेत हैं कि कोहली न सिर्फ रन बना रहे हैं, बल्कि बड़े और निर्णायक योगदान दे रहे हैं।37 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और भूख किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं दिखती।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
