-
Advertisement
अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए विराट, नहीं आएंगे धर्मशाला- रोहित शर्मा पर भी सस्पेंस!
Virat Kohli : भारत के सीनियर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पैर की नस में खिंचाव (हैमस्ट्रिंग) के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। सूत्रों के हवाले से इस खबर की पुष्टि की गई है, हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में धर्मशाला में होने वाले पहले मैच के लिए कोहली का ना आना क्रिकेट प्रेमियों को निराश कर सकता है। दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में शुमार 37 वर्षीय विराट कोहली का चोटिल होकर सीरीज से बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा नुकसान है।
कोहली ने हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरा IPL खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। कोहली के अलावा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के खेलने पर भी संशय बना हुआ है। रोहित को हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने की शर्त पर ही टीम में शामिल किया गया था। इसी चोट के कारण उन्हें IPL के कुछ मैचों से बाहर बैठना पड़ा था। उनकी फिटनेस पर अंतिम फैसला टीम प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।
6 जून से शुरू होने जा रहा हैअफगानिस्तान टीम का दौरा
अफगानिस्तान टीम का भारत दौरा 6 जून से शुरू होने जा रहा है। 6 जून को मुल्लांपुर स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद 13 जून से 3 वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी। पहला मैच धर्मशाला में होना है। कोहली और रोहित की गैरमौजूदगी से इस वनडे सीरीज की टीवी और डिजिटल व्यूअरशिप पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। दोनों स्टार खिलाड़ी अब टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और केवल वनडे प्रारूप ही खेलते हैं।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा
वनडे सीरीज के झटकों के बीच टी-20 फॉर्मेट से भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है और टीम में उनकी जगह पर भी खतरा मंडरा रहा है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले BCCI, टीम मैनेजमेंट और चयन समिति किसी नए खिलाड़ी को टी-20 कप्तान बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

