-
Advertisement
अनुष्का संग जीत का जश्न मनाते दिखे विराट, वीडियो कॉल पर बच्चों के साथ मस्ती
Virat Kohli Video: बॉलीवुड के क्यूट कपल्स (Cute Couples) की बात जब भी आती है तो विराट और अनुष्का (Virat and Anushka) का नाम जरूर आता है। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। विराट और अनुष्का को अक्सर क्रिकेट ग्राउंड में वीडियो कॉल (Video Call) पर एक दूसरे से बात करते देखा जाता है। अब ऐसा ही एक वीडियो और सामने आया है जिसमें विराट अनुष्का और बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, इन दिनों विराट कोहली IPL में अपना जलवा दिखा रहे हैं। 25 मार्च को आरसीबी का पंजाब किंग्स के साथ मुकाबला था जिसे विराट की टीम ने जीत लिया। मैच में जीत के बाद विराट कोहली को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और अपने बच्चों से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए कैमरे में कैद किया गया है। विराट के क्यूट एक्सप्रेशन से साफ झलक रहा है कि वह जीत से कितने ज्यादा खुश हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/iamsatypandey/status/1772329283941449976
काफी खुश दिखे विराट
मैच जीतने के बाद विराट कोहली अपनी फैमिली से बात करके काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली को बच्चों और अनुष्का को फ्लाइंग किस करते हुए भी देखा गया। विराट के इस क्यूट वीडियो (Cute Video) को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि विराट ने बीच ग्राउंड में अनुष्का से वीडियो कॉल पर बात की है। जब भी अनुष्का विराट का मैच देखने के लिए आती हैं, तो उनको देखकर विराट क्यूट इशारे करते हैं। दोनों एक-दूसरे से इशारों-इशारों में बात करते नजर आते हैं।
