-
Advertisement
#Himachal में कब हो सकते हैं Panchayat Election और रोस्टर को लेकर क्या बोले मंत्री-जानिए
शिमला। हिमाचल में एक तरफ जहां कोरोना (Corona) कहर बरपा रहा है। दूसरी तरफ पंचायत चुनाव (Panchayat Election) का शोर भी इन दिनों है। सोशल मीडिया (Social Media) पर पंचायत चुनाव को लेकर खूब चर्चा हो रही है। पंचायत चुनाव कब होंगे, सभी इसकी घोषणा के इंतजार में हैं। वहीं, हिमाचल के पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर (Virender Kanwar) ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दिसंबर के आखिरी या फिर जनवरी शुरू में चुनाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियों में सरकार जुट गई है। पहले नई पंचायतों का गठन किया। रोस्टर के साथ मतदाता सूचियों को दुरूस्त और अपडेट करने का कार्य प्रगति पर है। सभी डीसी को इस बावत आदेश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Mukesh का आरोप, पंचायत चुनाव में #BJP नेता अपने तरीके से लगवाना चाह रहे रोस्टर
उन्होंने कहा कि कोरोना के बीच चुनाव करवाने का निर्णय चुनाव आयोग (Election Commission) को लेना है। मामले बढ़ने की स्थिति में कोई भी निर्णय लेने के लिए चुनाव आयोग स्वतंत्र है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन और एडवाइजरी के अनुसार जो भी जरूरी होगा सरकार करेंगी। मास्क और सैनिटाइजर बगैरा का प्रबंध किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के सवाल पर पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल के लोग साक्षर और समझदार हैं। मतदाता अच्छे और योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे। रोस्टर एक्ट (Roster Act) के अनुसार ही होगा। जो भी गाइडलाइन विभाग की जारी हुई हैं, उसके अनुसार ही रोस्टर को अंतिम रूप दिया जाएगा। रोस्टर तैयार करने में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी रोस्टर जारी नहीं हुआ है और विपक्ष पहले की अनाप शनाप बयानबाजी कर रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


