-
Advertisement
#Kalka_Shimla_Heritage_rail_line पर नौ माह के बाद दौड़ी #Vistadome_coach
शिमला। कालका- शिमला हेरिटेज रेलवे लाइन (Kalka-Shimla Heritage rail line) पर नौ माह के बाद विस्टाडोम कोच सेवा ( Vistadome coach service)आज से फिर शुरू हो गई है। कोरोना( corona) के चलते इस विशेष ट्रेन की सेवा मार्च माह में रद्द कर दी थी। नए साल में पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इसे फिर से चलाने का निर्णय लिया था। कालका से विस्टाडोम कोच सुबह साढ़े सात बजे शिमला के लिए चली और दोपहर साढ़े 12 बजे शिमला पहुंची।

अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न 3 डी पारदर्शी शीशों वाली विस्टाडोम सैलानियों ( tourists)की पहली पसंद है।
शिमला-कालका हेरिटेज रेल लाइन ( Shimla-Kalka Heritage Rail Line) पर एक साल पहले रेलवे ने इसे शुरू किया था। 7 कोच वाली विस्टाडोम में 6 कोचेस 3 डी और एक लगेज कोच है।
दुनिया भर से शिमला घूमने वाले आने वाले सैलानियों को शिमला कालका टॉय ट्रेन का सफर खूब पसंद आता है। ट्रेन शिमला से ट्रेन दोपहर बाद 3:50 बजे कालका के लिए रवाना होगी और 9:15 बजे कालका पहुंचेगी। आवाजाही के दौरान यह ट्रेन सिर्फ बड़ोग स्टेशन पर आठ मिनट के लिए रुकेगी। रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि इसके शुरु होने से अब सैलानियों की आवाजाही बढ़ेगी।
शिमला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक प्रिंस सेठी ने बताया कि बीती शाम ही शिमला कालका स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया था। इसलिए पहले दिन सिर्फ 10 यात्री ही पहुंचे है। ये ट्रैन सुबह कालका से 7 बजे चलकर 12:15 दोपहर शिमला पहुंचेगी। जबकि शिमला से शाम 3 बजकर 50 मिनट पर ये ट्रेन कालका के लिए रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन का किराया 800 रुपया रखा है। लॉक डाउन से पहले शिमला कालका ट्रैक पर ट्रैन के 6 ट्रिप शिमला से चलते थे। अब 2 ट्रिप शुरू किए गए है। यदि हालात सामान्य रहे तो आने वाले दिनों में बचे ट्रैन के ट्रिप भी शुरू किए जा सकते है।
शिमला में ट्रेन से पहुंचे पर्यटकों ने “विस्टाडोम” की यात्रा को सुखद बताया और कहा कि शिमला कालका ट्रैक का सफर सुहाना है। जो बहुत खूब सूरत है साथ में बता नहीं चलता कब शिमला पहुंच गए।
