-
Advertisement
हिमाचल नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न, लगभग 75 फीसदी वोटिंग, काउंटिंग शुरू
Himachal Urban Body Voting: हिमाचल में चार नगर निगमों समेत 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों के लिए मतदान प्रक्रिय संपन्न हो गई है। राज्य में लगभग 75 फीसदी वोटिंग हुई है। वोटिंग खत्म होने के बाद चार नगर निगम (सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला) की ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में शिफ्ट किया जा चुका है, जबकि 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में काउंटिंग शुरू हो गई। कुछ देर में रिजल्ट आने शुरू होंगे, जबकि 4 नगर निगम की मतगणना 31 मई को होगी।

वहीं चंबा टाउन में वोट देने जा रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग अंजन शर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई।युवाओं और बुजुर्गों में मतदान को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है। मतदान केंद्रों के बादर लंबा कतारें लगी है। वोटिंग शाम 3 बजे तक चलेगी। विधानसभा का सेमीफाइनल माने जा रहे इस चुनाव में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के नतीजे और शाम को आ जाएंगे जबकि नगर निगम के परिणाम 31 मई को आएंगे।

कांगड़ा में सबसे अधिक 218 उम्मीदवार मैदान में
स्टेट इलेक्शन कमीशन के अनुसार 439 पदों के लिए शहरी निकायों में 3 लाख 60 हजार 8 सौ 59 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 1147 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें से 10 पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए हैं। नगर निकाय चुनाव में कांगड़ा में सबसे अधिक 218 उम्मीदवार मैदान में हैं। मंडी में 180, शिमला में 123, सोलन में 121 और ऊना में 118 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बिलासपुर में 87, चंबा में 72, हमीरपुर में 44, सिरमौर में 84 और कुल्लू में 100 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कांगड़ा में सबसे ज्यादा पार्षद
बिलासपुर जिला में कुल 34 पार्षद पदों के लिए चुने जाएंगे, चंबा में 27, हमीरपुर 16, कांगड़ा 80, कुल्लू 39, मंडी 65, शिमला 58, सोलन 49, सिरमौर 33 और ऊना जिला के निकायों में 48 पार्षदों पदों को चुनाव हो रहे हैं। इनमें चार नगर निगम में 64 पार्षद, नगर परिषद में 229 पार्षद और नगर पंचायतों में 156 पार्षद चुने जाने हैं।
यहां निर्विरोध चुने गए पार्षद
निर्वाचन आयोग के अनुसार- नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर 1 व 3, नगर परिषद ज्वालामुखी के वार्ड नंबर 2, नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर 6, नगर पंचायत रिवाल्सर के वार्ड नंबर 1, नगर पंचायत नेरवा के वार्ड नंबर 2, 3 और 4 तथा नगर पंचायत चिड़गांव के वार्ड नंबर 2 में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
संजू चौधरी

