-
Advertisement
वेटर ने आधी रात को खाना व सिगरेट नहीं दिया तो गुस्साए गेस्ट ने कर दी फायरिंग
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के होटल में फायरिंग ( firing in hotel) का मामला सामने आया है। होटल में ठहरे गेस्ट ने आधी रात को वेटर से सिगरेट और खाना (Cigarettes and food) मांगा। वेटर ने जब उसकी डिमांड को पूरा करने से इंकार किया तो गेस्ट ने फायरिंग (firing) कर दी। इस संबंध में पुलिस( Police)ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में देह व्यापार का भांडाफोड़, ग्रामीणों ने होटल में पकड़ी आधा दर्जन लड़कियां, चेतावनी देकर छोड़ी
जानकारी के अनुसार छोटा शिमला के सदर थाना (Shimla sadar police station) के तहत होटल क्यू कैफे के मैनेजर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 सितंबर को उनके होटल में विश्वनाथ नाम का एक शख्स ठहरा था। रात को करीब 2 बजे उसने वेटर से खाने का सामान और सिगरेट मांगी। इस पर वेटर केदारनाथ ने आधा रात को सर्विस से इनकार कर दिया। गुस्साए शख्स विश्वनाथ ने खुद को होटल के कमरे में बंद कर लिया और फिर बंदूक से दो राउंड फायर किए। साथ ही वेटर को मारने की धमकी भी दी। होटल के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


