-
Advertisement
शिलाई में वार्ड पंच का फिसला पैर, गहरी खाई में गिरने से मौत
शिलाई। शिलाई में वार्ड सदस्य की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विकास खंड की ग्राम पंचायत बादली के वार्ड सदस्य लायक राम मेहमानबाजी कर घर लौट रहे थे कि तभी पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सड़क से पलटकर खेत में गिरी कार, युवती की गई जान, 2 घायल
सिर में अधिक चोट होने की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें यहां से पांवटा साहिब सिविल अस्पताल रैफर कर दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण लायक राम को पांवटा साहिब से भी पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गयाए जहां उपचार के दौरान वार्ड सदस्य लायक राम ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक लायक राम अपने पीछे पत्नीए तीन बेटेए एक बेटी को छोड़ गए हैं। वार्ड सदस्य की मौत से पंचायत में शोक की लहर है। बांदली पंचायत की प्रधान सुनीता देवी व उपप्रधान बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

