हिमाचल में मौसम के मिजाजः शिमला में दोपहर बाद पहले हुई बारिश फिर ओले

हिमाचल में मौसम के मिजाजः शिमला में दोपहर बाद पहले हुई बारिश फिर ओले

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश के मौसम के तेवर पिछले दो दिनों से बिगड़े हुए हैं। प्रदेश के ऊंचाई वाले इल्कों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश के चलते ठंड भी बढ़ गई है। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित कई इलाकों में बादल छाए हुए थे। बीते 24 घंटो में मनाली के सोलंग नाला, रोहतांग पास, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, लाहौल स्पीति में हल्का हिमपात हुआ। बाकी जिलों में बारिश हुई। शिमला की बात करें तो आज दोपहर बाद मौसम बदला और पहले बारिश और फिर ओलावृष्टि हुई। शिमला के अलावा अन्य जिलों में अच्छी धूप खिली हुई है।


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जारी किया 2 दिन के लिए येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज और कल 2 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 2 दिन तक सामान्य बारिश रहेगी। इस अलर्ट से प्रदेश के मध्यम और निम्न ऊंचाई वाले क्षेत्र प्रभावित होंगे। जाहिर है इन दिनों ओलावृष्टि सेब बागवानों के लिए काफी नुकसानदायक है। ओले गिरने से पहले ही बागवानों का काफी नुकसान हो गया है। इस समय सेब की फ्लावरिंग हो रही है, जो ओले गिरने से प्रभावित होगी। नतीजा सेब काफी कम तैयार होंगे।साथ ही खेतों में कई फसलें पूरी तरह से तैयार हैं,अगर इस दौरान मौसम खराब होता है तो किसानों की टमाटर, मटर, शिमला मिर्च, गोभी की फसलों को नुकसान होगा। जिन सगहों पर धूप खिली है वहां पर तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

इन दिनों बारिश, हलका हिमपात और आसमान में मंडराते काले बादल बाहर से आने वाले पर्य़टकों को खूब पसंद आ रहे हैं। वीकेंड पर बारी संख्या में टूरिस्ट हिमाचल  पहुंचे हैं।  शिमला आने वाली टॉय ट्रेन आज पूरी तरह से बुक हैं।

यह भी पढ़े:प्रॉपर्टी टैक्स ना देने वालों पर चला नगर निगम का डंडा, बिजली-पानी कनेक्शन काटने की तैयारी

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | hail in shimla | Weather changed in shimla | weather of Shimla | raining in Shimla | Weather | himachal | Meteorological Department | Rain In shimla
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है