-
Advertisement
Himachal: बदलने लगा मौसम, ठंडी होने लगी रातें-मैदानी क्षेत्रों में अभी भी निकल रहा पसीना
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। दिन प्रतिदिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह-शाम और रातें ठंडी होना शुरू हो गई हैं। शिमला (Shimla) समेत धर्मशाला और केलांग का तापमान रात के समय शून्य से नीचे जा रहा है। लोगों को ठंड हा एहसास होना शुरू हो गया है। ठंड की वजह से कई जगह पर पानी तक जमना शुरू हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ जिला ऊना (Una) के साथ मैदानी इलाकों में दिन के समय तेज धूप लोगों का पसीना निकाल रही है।
यह भी पढ़ें: सावधानः #Himachal में अभी बारिश की उम्मीद कम, पर गिरेगा तापमान- शिमला में धुंध
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर जल्द ठंड बढ़ सकती है, जबकि मैदानी राज्यों में 15 नवंबर तक सर्दी का मौसम दस्तक देगा। पश्चिमी विक्षोभ काफी समय से सक्रिय नहीं हो पाया है, इस कारण सर्दियां शुरू होने में देरी हो रही है। मौमस विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान किसी तरह की बारिश के कोई आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में अब रातें ठंडा होना शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में रातें धीरे-धीरे और ठंडी होती चली जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


