-
Advertisement
हिमाचल में बारिश के बाद मौसम हुआ कूल, आज भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
Himachal Weather: हिमाचल में तीन दिन की भीषण गर्मी के बाद आज राहत मिली है। बदले मौसम के बीच कई स्थानों पर सुबह के समय बारिश हुई है। राजधानी शिमला सहित, कुल्लू- मनाली, कांगड़ा,, हमीरपुर, ऊना, चंबा, मंडी जिला समेत राज्य के अधिकांश भागों में बारिश हो रही है। बारिश के बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के दुर्गम इलाकों में बर्फबारी व बारिश का दौर है।

दोपहर 12 बजे तक तेज बारिश का अलर्ट
इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी कर चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर और मंडी जिला में दोपहर 12 बजे तक तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंबा के जोत में 9.0 मिमी, कुकुमसैरी 6.8, केलांग 5.0, धर्मशाला 2.1, चंबा 2.0, भुंतर 1.6, देहरा गोपीपुर 1.4, ऊना व पालमपुर में 1.4 मिमी बारिश हुई।
तुलसी

