-
Advertisement
Wedding Night | Groom Slapped | Trending |
शादी की खुशियों का महोत्सव अचानक हड़कंप में बदल गया. धूमधाम से हुई शादी में अग्नि के सात फेरे लेकर दोनों ने साथ निभाने की कसमें खाईं, लेकिन सुहागरात की रात ही सब कुछ उलट-पुलट हो गया. जब दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में पहुंचे, तो दुल्हन ने दूल्हे के करीब आने से साफ इनकार कर दिया. विरोध करने पर उसने दूल्हे को थप्पड़ भी मार दिया. दूल्हे की बहन पूनम कश्यप के मुताबिक, दुल्हन ने कहा कि वह इस शादी के लिए तैयार नहीं है और उसका दिल किसी और के लिए धड़कता है. इसके बाद जब पति ने अपनी पत्नी के मायकेवालों से शिकायत की तो सभी लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत शुरू हुई, जहां पत्नी के मायकेवालों ने पति को पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया. उत्तराखंड में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पीड़ित युवक की शादी हुई थी. युवक रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जबकि लड़की किच्छा उत्तराखंड की रहने वाली है. लहूलुहान हालात में पीड़ित युवक ने बताया, मेरा सुहागरात का दिन था. लड़की बोली तेरे साथ नहीं रहना चाहती. मेरी जबरदस्ती घरवालों ने शादी करवाई है. लड़की ने मेरे मुंह पर रैपटे मारे हैं. मेरे गले की चैन भी तोड़ दी. मैं इसके साथ नही रहूंगा. इसके साथ रहा तो में मर जाऊंगा.

