-
Advertisement

रसोई गैस सिलेंडर का घटेगा वजन, आसानी से उठा पाएंगे बुजुर्ग और महिलाएं
एलपीजी ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, अब रसोई गैस का वजन कम किया जा सकता है, जिससे की आम लोगों को सिलेंडर ढोने में आसानी होगी। वजन कम होने के चलते अब महिलाएं और बुजुर्ग भी आसानी से सिलेंडर (Cylinder) को एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-वनप्लस ने भारतीय मार्केट में उतारे दो और मॉडल, यहां जानें इनके फीचर्स
बता दें कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का वजन 14.2 किलोग्राम होने से ढोने में परेशानी होती है। महिलाओं और बुजुर्गों को इससे होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार सिलेंडर के वजन में कमी लाने के बारे में विचार कर रही है। सरकार का कहना है कि लोगों की सहूलियत के लिए गैस सिलेंडर का हल्का होना जरूरी है। इसके अलावा सरकार रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी घटा सकती है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अब महिलाओं को भारी सिलेंडर नहीं उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि महिलाओं और बेटियों को खुद ही सिलेंडर का भारी वजन उठाना पड़े और इसके वजन में कमी लाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम बीच का एक रास्ता निकालेंगे, चाहे वह 14.2 किलोग्राम वजन को कम कर पांच किलोग्राम का बनाना हो या कोई और तरीका। हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।