-
Advertisement
महाशिवरात्रि 2023 : शिवरात्रि व्रत में क्या खाएं क्या नहीं जानिए यहां
शिवभक्त शिवरात्रि का उपवास तो रखते ही हैं, लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल और ढीली सेहत के कारण अक्सर कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर व्रत रखते समय किन बातों का ध्यान रखा जाए ताकि आस्था के साथ उनकी सेहत भी बनी रहे। अगर आपके मन में भी ऐसी ही कोई दुविधा या सवाल है तो हम आपको इसका सही जवाब देत हैं। हर व्रत की तरह शिवरात्रि के व्रत (Mahashivaratri Vrat) के भी कुछ खास नियम होते हैं। व्रत के दिन कई चीजें खाने से परहेज रखना होता है तो कई चीजों का सेवन आप कर सकते हैं। इसी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं …

सबसे पहले बात करते हैं कि इस व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए –
- शिवरात्रि के व्रत में मांसाहार और भारी भोजन खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
- भोजन में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
- जिन लोगों को गैस या एसिडिटी की समस्या होती हो वो व्रत के दिन चाय और कॉफी का सेवन कम करें।
- व्रत में साधारण नमक का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें, इसकी जगह पर सेंधा नमक डालें।
- व्रत में मदिरा पान करने से बचना चाहिए।

अब बताते हैं कि इस व्रत में आपको क्या खाना चाहिए –
- शिवरात्रि के व्रत में आप अनार या संतरे का जूस पी सकते हैं। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और एनर्जी भी बनी रहती है।ज्यादा से ज्यादा से पानी पीएं ताकि आपको डिहाड्रेशन जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।
- व्रत के दिन आप मखाने और मूंगफली को हल्के घी में फ्राई कर इसमें सेंधा नमक मिलकर भी खा सकते हैं।
- व्रत में मीठी चीजें खा सकते हैं जिसमें गाजर या लौकी की खीर बनाकर खा सकते हैं।ज्यादातर लोग इस दिन साबूदाने की खिचड़ी या खीर खाते हैं। इसकी वजह इसका बहुत ही प्रोटीन युक्त होने के साथ ही खाने में स्वाद भी होना है।
