-
Advertisement
लोकल रूटों में शाम पांच बजे थम जाएंगे एचआरटीसी बसों के पहिए
Last Updated on November 12, 2023 by Soumitra Roy
आज दिवाली( Diwali) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग सामान की खरीददारी के लिए इस दिन बाजार जाते हैं। अगर आप सामान लेने के लिए बाजार जा रहे हैं तो इस खबर जरूर पढ़ लें क्योंकि शाम पांच बजे के बाद एचआरटीसी के स्थानीय रूटों (HRTC local routes) पर बसों के पहिये थम जाएंगे। इसलिए बेहतर होगा कि पांच बजे से पहले की लौट आएं। जो बसें शाम पांच बजे के बाद लोकल रूट पर चलती हैं, उन्हें भी पांच बजे से पहले ही अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
वहीं लंबे रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा (HRTC bus service) शाम पांच बजे के बाद भी मिलती रहेगी। अगर कोई दिवाली के दिन दिल्ली और हरिद्वार ( Delhi and Haridwar) जाना चाहता है तो बस सुविधा उनके लिए उपलब्ध रहेगी। एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के तहत लंबे रूटों पर छह बसें चलाई जाएंगी। जोगिंद्रनगर से हरिद्वार के लिए रविवार को दोपहर 2:45 बजे सामान्य बस चलेगी। यह बस बैजनाथ शाम 3:40 बजे, पालमपुर साढ़े चार और पांच बजे कांगड़ा से चलेगी। इसके अलावा रात नौ बजे बैजनाथ से दिल्ली के लिए एसी बस चलाई जाएगी, जो साढ़े नौ बजे पालमपुर और 10:45 बजे कांगड़ा से निकलेगी। वहीं रात 8:15 बजे धर्मशाला से दिल्ली के लिए सामान्य बस चलाई जाएगी। रात साढ़े नौ बजे धर्मशाला से शिमला के लिए सामान्य बस चलेगी। इसके अलावा दोपहर तीन बजे चंबा से हरिद्वार के लिए सामान्य बस और दोपहर चार बजे चंबा से दिल्ली के लिए सामान्य बस चलाई जाएगी।