-
Advertisement
धनतेरस आज, जानें क्या है खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त
Last Updated on November 10, 2023 by Soumitra Roy
आज 10 नवंबर को धनतेरस (Dhanteras) है और आज ही के दिन भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म (Hindu Religion) में सभी त्यौहारों की तरह यह त्यौहार भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। धनतेरस पर खरीदारी करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं और इसका क्या महत्व है। साथ में खरीदारी का शुभ-मुहूर्त (Shubh-Muhurat) और पूजा का शुभ मुहूर्त भी जानते हैं।
खरीदारी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है।
पूजा मुहूर्त (Puja Muhurat)
धनतेरस के दिन भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस पर लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Puja) का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 47 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस पर क्या खरीदें क्या नहीं?
धनतेरस के दिन सोना-चांदी (Gold-Silver) के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना (Purchase) शुभ होता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। वहीं, अगर धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया जरूर घर ले आएं। मान्यता है इससे धन की कभी कमी नहीं होती है। इसके अलावा कुछ चीज़ें ऐसी भी हैं जिन्हें नहीं खरीदना चाहिए जैसे कि एल्यूमीनियम-स्टील, लोहा, प्लास्टिक। मान्यता है कि इन सब चीजों को खरीदने से घर में दरिद्रता आती है।
यह भी पढ़े:धनतेरस के दिन घर में लाएं ये 5 चीजें, पूरे साल रहेगी बरकत
धनतेरस पर करें ये उपाय
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि (Lord Dhanvantari), माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश जी की पूजा करें। धनतेरस के दिन घर और बाहर 13 दीपक जलाने से बीमारियों को दूर किया जा सकता है। दान करना पुण्य कर्म है। माना जाता है कि, दान करने से पिछले जन्म के पाप धुल जाते है। धनतेरस के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन यदि आप सूर्यास्त से पहले दान करते हैं तो आपको धन की कमी नहीं होगी। धनतेरस पर पशुओं की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।