-
Advertisement
भारत का कोड क्यों है +91-बेहद महत्वपूर्ण है जानना
दुनियाभर के देशों को फोन कॉल्स के लिए कोड आवंटित किए हुए हैं। जब भी किसी दूसरे देश में फोन कॉल करना हो तो पहले वहां का कोड लगाना होता है। कोड लगाने के बाद ही फोन पर बात हो पाती है। क्या आपने कभी सोचा कि (India’s Phone Calls Code) भारत के फोन कॉल्स का कोड +91 क्यों होता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे, तो आइए जानते हैं ये आखिर क्या है हमारे देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इंटरनेट (Internet)का तेजी से इस्तेमाल बढ़ रहा है, इसके साथ ही साथ मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में हमें इस बात का पता होना चाहिए कि आखिर कोड का फंडा क्या है।
ये भी पढ़ेः आखिर क्या है रेड, यलो, ओरेंज, ब्लू अलर्ट का मतलब, यहां पढ़े
याद रहे कि अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ देशों को संबंधित कोड देता है । सभी देशों को उस क्षेत्र के अनुसार कोड सौंपा जाता है, जिसके अंतर्गत वो आते हैं। भारत को कोड +91 सौंपा गया है क्योंकि यह (Falls in Zone 9) जोन 9 में आता है। जोन 9 में केंद्रीय, पश्चिमी और दक्षिणी एशिया है, जिसमें अधिकांश मध्य पूर्व, साथ ही कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवा कोड भी शामिल हैं। +90 से +95, +98, +96 एक्स, +97 एक्सए और +99 एक्स इस क्षेत्र में शामिल हैं। इसीलिए भारत को कोड +91 मिला हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
