-
Advertisement
पिज्जा होता है गोल और डिब्बा चौकोर, आप भी समझे इसके पीछे का फंडा
Last Updated on January 4, 2022 by saroj patrwal
एक ऐसी चीज… जो बच्चों ही नहीं बड़ों को भी खूब पसंद होती है…. वह है पिज्जा। पिछले कुछ समय में पिज्जा बड़े शहरों से छोटे कस्बों तक पहुंच चुका है। लोग इसे अब अपने अपने स्टाइल में बनाते हैं। हर उम्र के लोगों में इसका क्रेज भी है। कुछ लोग लोग इस घर पर ही बनाते हैं पर कुछ बाहर से ऑर्डर करते हैं। छोटी- बड़ी पार्टी में पिज्जा तो होता ही है। इसके लिए कोई झंझट करने की जरूरत नहीं है बस आर्डर किया और आधे घंटे में पिज्जा आप के दरवाजे पर हाजिर हो जाता है। जब पिज्जा आप के हाथ में आ जाता है तो क्या कभी आप ने सोचा है कि अंदर तो पिज्जा गोल है और बाहर डिब्बा चौकोर क्यों है। अगर नहीं सोचा तो जरा सोचिएगा। अभी हम आप को इसके बारे में कुछ बताने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें-अपने घर की ये चीजें समय रहते बदल दें वरना हो सकता है नुकसान
गोल पिज्जा के लिए डिब्बे इसलिए चौकोर बनाए जाते हैं, क्योंकि गोलाकार साइज के मुकाबले चौकोर साइज के डिब्बे बनाना आसान होता है। गोलाकार डिब्बे बनाने में मेहनत भी ज्यादा लगती है और खर्च भी ज्यादा लगता है। चौकोर साइज के डिब्बे बनाने में जहां सिर्फ एक कार्डबोर्ड शीट की जरूरत पड़ती है, गोलाकार डिब्बे बनाने में एक से ज्यादा शीट की जरूरत पड़ सकती है।
गोल डिब्बों की तुलना में चौकोर डिब्बों को रखने में भी आसानी होती है। अवन से लेकर फ्रिज तक में रखने के लिहाज से चौकोर डिब्बा आसान होता है। फ्रिज, अवन के कोने चौकोर होते हैं, तो पिज्जा के डिब्बे अंदर तक आसानी से रखे जा सकते हैं। वहीं शेल्फ के कोने भी चौकोर होते हैं और ऐसे में चौकोर डिब्बे रखना आसान होता है।
आप सोच रहे होंगे कि अगर डिब्बा चौकोर है तो पिज्जा भी उसी तरह से चौकोर बनाया जा सकता है। तो जनाब आप ने देखा होगा कि रोटी गोल होती है। जिस तरह रोटी के लिए गोल बेलने से आटे की लोई पर समान रूप से दबाव पड़ता है। इसी तरह पिज्जा भी गोल बनाने पर वह समान रूप से फैलता है। गोल होने पर यह किसी भी तरफ से कच्चा नहीं रह जाता है और हर तरफ से बराबर पकता है।