-
Advertisement
हिमाचल में यहां पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, हत्या का मामला दर्ज
चंबा। हिमाचल में एक पत्नी (Wife) ने अपने ही पति को आग (Fire) लगा कर मारने की कोशिश की है। महिला ने पति पर पेट्रोल छिड़कर उसे आग लगा दी। मामला चंबा जिले के तीसा उपमंडल की खजुआ पंचायत से सामने आया है। हमले का कारण मामुली कहासुनी बताई जा रही है। आग लगने से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। घायल व्यक्ति को पहले सिविल अस्पताल तीसा और फिर मेडिकल कालेज चंबा (Chamba) में प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कालेज (Tanda Medical College) रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या (Murder) का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए तीसा पुलिस थाना से एक टीम शनिवार को मौके के लिए रवाना होगी। हालांकि घटना को लेकर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में बुजुर्ग की हत्या, मरने से पहले महिला कर गई बड़ा खुलासा; आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार खजुआ पंचायत के गोहटा गांव के चैन लाल की पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान पत्नी ने घर में रखा पेट्रोल पति (Husband) चैन लाल पर फेंक दिया और आग लगा दी। चैन लाल के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने आग को बुझाने के साथ ही चैन लाल को पहले तीसा अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। तीसा पुलिस थाना से भी एक टीम सिविल अस्पताल तीसा पहुंच गई। जहां पुलिस ने चैन लाल के बयान दर्ज किए। इस घटना में चैन लाल करीब 35 प्रतिशत झुलस गया है। पुलिस ने चैन लाल के बयान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। उधरए एसडीपीओ सलूणी आइपीएस मयंकचौधरी ने घटना की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


