-
Advertisement
Kangra: सैनिक अस्पताल में फंदे से झूली महिला, 6 दिन पहले जन्मी थी बच्ची
इंदौरा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा (Kangra) के थाना डमटाल (Damtal) में एक महिला ने अस्पताल में ही फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। मृतक महिला की पहचान रश्मि (25) पत्नी नरिंदर कुमार निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। मृतक महिला पति सेना (Army) में लास नायक के पद पर ममून पठानकोट में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि महिला प्रेगनेंट थी और कुछ दिन पहले उसकी तबियत खराब होने पर उसे सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला ने आठ अक्तूबर को एक बेटी को जन्म दिया था।
यह भी पढ़ें: जन्म और मृत्यु पंजीकरण के लिए अनिवार्य नहीं #Aadhaar Number
इसी बीत बीती रात करीब साढ़े 12 बजे महिला ने अस्पताल (Hospital) में ही बालकोनी में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी ढांगू पीर गुरध्यान सिंह को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी नूरपुर (DSP Nurpur) अशोक रत्न भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल नूरपुर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel



