-
Advertisement
सुंदरनगर के सरोस में पंखे से लटककर महिला ने दे दी जान
Last Updated on April 24, 2023 by saroj patrwal
सुंदरनगर। हिमाचल में आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। मंडी जिला के तहत सुंदरनगर में एक महिला ने फंदा लगाकर जान( woman committed suicide) दे दी। महिला सरोस गांव की रहने वाली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय ज्योति पत्नी योगराज गांव सरोस डाकघर कांगू तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी। घर के लोगों ने जब महिला को फंदे से लटके देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरू की। महिला ने फंदा क्यों लगाया इसबात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार( DSP Sundernagar Dinesh Kumar) ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा किया जा सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group