-
Advertisement
हमीरपुर में सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, रात से थी लापता
हमीरपुर में एक महिला का शव सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया है। दुलेहरा गांव की रहने वाली यह महिला मंगलवार रात से लापता थी और आज सुबह उसका शव सेप्टिक टैंक में मिला। शव का पता उस समय लगा जब पानी की सप्लाई बंद होने पर एक व्यक्ति सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
जानकारी के अनुसार दुलेहरा गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला मंगलवार रात से लापता थी और आज सुबह उसका शव सेप्टिक टैंक से मिला। महिला के दौ बच्चे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को टैंक से निकाल हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला की मौत का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े:ईसपुर से लापता हुआ था धर्मपाल, पंजाब की सीमा पर वनखंडी में मिला शव

