- Advertisement -
कांगड़ा। हिमाचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। रविवार सुबह एक बार फिर हिमाचल (Himachal) के लिए बुरी खबर है। हमीरपुर जिला की एक महिला की कोरोना (#Corona) से मौत हो गई है। 63 वर्षीय महिला तहसील बड़सर जिला हमीरपुर की रहने वाली थी। महिला ओवेरियन ट्यूमर से पीड़ित थी और उसे इलाज के लिए 21 अगस्त को टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 22 अगस्त को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आज सुबह करीब 5.20 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। बता दें कि हिमाचल में कोरोना से यह 33वीं मौत हैं।
- Advertisement -