-
Advertisement
इंडिगो की फ्लाइट में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, जयपुर के लिए उड़ा था प्लेन
जयपुर। अस्पताल में तो डिलीवरी होती है, लेकिन कई बार एंबुलेंस में भी इमरजेंसी में डिलीवरी करवानी पड़ती है। हालांकि इस बार मामला आसमान का है। जी हां, एक महिला ने प्लेन में बच्ची को जन्म दिया है। यह प्लेन बेंगलुरु से जयपुर (Bengaluru to Jaipur) जा रहा था। इसी प्लेन में एक महिला की डिलीवरी करवाई गई और महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। यह फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की थी। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में गर्भवती ने एक बच्ची को जन्म दिया।
यह भी पढ़ें: 9 दिन में 130 डिलीवरी कर कुछ ऐसे मनाई खुशी, डॉक्टर्स का Dance Video हो रहा वायरल
वैसे धरती के भगवान का दर्जा डॉक्टरों (Doctors) का प्राप्त है। इंडिगो एयरलाइंस में भी डॉक्टर भगवान बनकर गर्भवती महिला के सामने आए। दरअसल जब गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा (Labor Pain) से गुजर रही थी उसी समय विमान में एक महिला डॉक्टर सुबहाना नजीर (Dr. Subhana Nazir) भी मौजूद थीं । सुबहाना नजीर ने महिला की डिलीवरी करवाई। महिला डॉक्टर की मदद से मां ने फ्लाइट में ही एक बच्ची को जन्म दिया। अब जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
डिलीवरी में महिला डॉक्टर सुबहाना नजीर के साथ ही इंडिगो (Indigo) की महिला कर्मचारियों ने भी मदद की। बताया जा रहा है कि कोरोना (Corona) के खतरे को देखते हुए पूरी एहतियात बरती गई और कोरोना गाइडलाइन (Corona Guidelines) का पालन भी डिलीवरी के दौरान किया गया। आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की फ्लाइट संख्या 6E-469 बेंगलुरु से जयपुर जा रही थी। इंडिगो की यह फ्लाइट सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर बेंगलुरु से उड़ी और करीब 8 बजे जयपुर में फ्लाइट लैंड हुई।
जानकारी के अनुसार जयपुर एयरपोर्ट (Airport) को भी पहले से ही अलर्ट कर दिया गया था। फ्लाइट (Flight) के जयपुर में लैंड होने पर मां और बच्ची को तुरंत मेडिकल सेवाएं मुहैया कराई गईं। हालांकि यह एक संयोग यह भी है कि पिछले साल अक्टूबर में भी दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट (Indigo Flight) में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि डिलीवरी करवाने में थोड़ी दिक्कत जरूर आई थीं, क्योंकि बच्चा प्री मेच्योर था।