-
Advertisement
Himachal : 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों का वेतन होगा डबल, मिलेगा लाखों का एरियर
शिमला। हिमाचल में 108 और 102 एंबुलेंस सुविधाएं देने वाले कर्मचारियों (ambulance Employees) को लाखों का एरियर मिलेगा। इसके अलावा उनकी पगार भी डबल होगी। यह सब उन्हें जीवीके कंपनी देगी। शिमला (Shimla) की सीजीएम अदालत (Court) ने इस बारे फरमान जारी किए हैं। यह जानकारी 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने मंगलवार को दी है। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस प्रदाता कंपनी जीवीके (GVK) द्वारा लंबे समय से कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। कर्मियों को बहुत कम मासिक वेतन (Monthly Salary) दिया जाता था। इस मामले को लेकर यूनियन ने अदालत (Court) का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने बताया कि लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आखिर कार उन्हें इंसाफ मिला है। हाल ही में शिमला की निचली अदालत ने कर्मचारियों के पक्ष में राहत देते हुए कंपनी प्रबंधन को न्यूनतम वेतन देने का निर्णय दिया है।
यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का मौका : CAG में 10,811 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 92,000 तक Salary

इसके अलावा अदालत ने कंपनी को 1 मई 2015 से बकाया एरियर देने भी कर्मचारियों को देने के फरमान दिए हैं। अदालत के इस फैसले से लगभग 800 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। प्रत्येक कर्मचारी को 3 से 4 लाख रुपये तक मिलेंगे। पूर्ण चंद ने कहा कि अब तक कंपनी में कार्यरत एक फार्मासिस्ट को 8700 रुपये महीना दिया जाता था। लेकिन अदालत के फैसले के बाद अब फार्मासिस्ट का वेतन 17,235 रुपये महीना मिलेगा। यूनियन ने जीवीके कंपनी पर गड़बड़झड़ाले व वितीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि जीवीके कम्पनी (GVK Company) में बड़े पैमाने पर भ्र्ष्टाचार हो रहा है। कोविड के दौरान पंजाब की एक संस्था ने जीवीके कंपनी को 400 पीपीई किट भेंट किये थे जिनका 108 एम्बुलेंस कर्मियों में वितरण होना थाए लेकिन कर्मचारियों को पीपीई किट नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि कंपनी के खिलाफ आवाज़ उठाने पर 15 कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया गया और 8 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


