अपनी इस आदत से परेशान है ये महिला, रोजाना करती है ऐसा काम

महिला को बचपन से थी चॉक खाने की आदत

अपनी इस आदत से परेशान है ये महिला, रोजाना करती है ऐसा काम

- Advertisement -

कुछ लोगों को बचपन से ही कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो उम्र भर उनका पीछा नहीं छोड़ती हैं। ऐसा ही मामला एक महिला के साथ हो रहा है। ये महिला अपनी बचपन की आदत से काफी परेशान है। दरअसल, महिला को बचपन से चॉक (Chalk) खाने की आदत थी, जो कि अब दीवार (Walk) खाने की लत में बदल चुकी है।


यह भी पढ़ें- महिला ने मजाक-मजाक में जीती लॉटरी, 30 साल तक हर महीने मिलेंगे 10 लाख रुपए

जानकारी के अनुसार, अमेरिका के मिशिगन की रहने वाली निकोल हफ्ते भर में महिला 3 फीट की दीवार खा जाती है। निकोल को बचपन में चॉक खाना काफी पसंद था। निकोल का कहना है कि उसने अपनी इस आदत को छोड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाई। निकोल इस लत को लेकर खुद को बेबस मानती हैं।

निकोल बताती हैं कि उनकी मां के मरने के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थी और इसके बाद उन्हें चॉक खाने की आदत पड़ गई। पहले वो सिर्फ चॉक खाती थीं, लेकिन उन्हें अलग-अलग दीवारों को टेस्ट करना बेहद पसंद है। उन्होंने बताया कि अब वो हफ्तेभर में तीन स्क्वायर फीट की दीवार खा जाती हैं।

बताया जा रहा है कि निकोल पड़ोसियों और रिश्तेदारों के घरों की दीवारें भी खा जाती हैं, जिससे वे सब भी निकोल की इस आदत से काफी परेशान हैं। वहीं, डॉक्टर्स भी उसे इस आदत को लेकर कई बार गंभीर चेतावनी दे चुके हैं। डॉक्टर्स का मानना है कि अगर निकोल ने दीवार खाना बंद नहीं किया तो उन्हें कैंसर हो सकता है। इसके अलावा दीवारों में लगे पेंट के केमिकल्स से वो कई और भी अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित हो सकती हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Woman Eat Wall | Woman eat chalk | America | trending news | offbeat news | ajab gajab news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है