-
Advertisement
हिमाचलः घर पर दो बच्चों के छोड़ पब्बर में कूद गई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Last Updated on September 8, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। जिला के रोहड़ू उपमंडल के तहत एक महिला ने नदी में छलांग लगा कर जान दे दी। घटना आग 11. 50 बजे के आसपास की है। लोगों ने जब उसे छलांग लगाते देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंच कर पुलिस व स्थानीय लोगों ने महिला का शव को निकाल लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: ब्यास किनारे शराब पी रहे थे पंजाब के पांच युवक, एक ने नदी में लगा दी छलांग
जानकारी के अनुसार आज क़रीब 11:50 बजे दिन चिड़गांव के कलोटी / डिसवाणी पुल से एक महिला ने पब्बर नदी में छलांग लगा दी है। महिला की पहचान पूजा ( 30) खुराना पत्नी रमन खुराना गांव खरोट, ढाकगाव तहसील चिड़गांव शिमला के रूप में हुई है। महिला की 4 साल की बेटी और 9 माह का बेटा है। महिला का पति बागवान है। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि महिला के शव को नदी से निकाल लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…