-
Advertisement
इन महिला का शौक निराला, बेडरूम की दीवार पर सजा रहे हैं सैंकड़ों जूते
Last Updated on March 24, 2022 by sintu kumar
हर इंसान के कुछ ना कुछ शौक होते हैं। किसी को तरह- तरह की चीजें एकत्र करने का शौक होता है तो किसी को घूमने फिरने का। ये लोग अपने शौक पूरे करने के लिए काफी मेहनत भी करते हैं। अब इन मोहतरमा का शौक कुछ अलग सा है। कनाडा में रहने वाली एक महिला को रबड़ के जूते खरीदने का अजीबोगरीब शौक है। इस महिला ये जूते इतने पसंद है कि महिला ने अपने घर के बेडरूम में बाकायदा कीलें गड़वाकर क्रॉक्स टांग रखे हैं।
यह भी पढ़ें- घूंट-घूंट पानी पीने के होते हैं कई फायदे, यहां पढ़े किस तरह पीना है सही
आप सोच रहे होंगे कि बैडरूम में जूते कौन रखता है पर जनाब महिला को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उसे तो जहां भी अच्छे क्रॉक्स दिखते हैं, वो उसे खरीदकर अपने साथ घर ले आती है। और बैडरूम में सजा लेती है। महिला के इस अजीबोगरीब कलेक्शन में तरह-तरह के क्रॉक्स शामिल हैं। अपने इस शौक के चलते महिला खुद को क्रॉक क्वीन कहती है
टिकटॉक पर रेयान नाम की महिला ने अपना ये अजीबोगरीब शौक लोगों को बताया है। उसने छोटे से वीडियो में अपने क्रॉक्स के कलेक्शन को भी दिखाया है। जो काफी इम्प्रेसिव है। रेयान ने अपने बेडरूम के एक पिक्चर में दिखाया है कि पूरी दीवार पर छोटी-छोटी कील के सहारे वो किस तरह अपने रंग-बिरंगे जूते टांग कर रखती है। इस महिला के पास 114 जोड़ी जूते हैं। महिला वीडियो क्लिप में अपने इस कलेक्शन पर इतराती हुई खुद को क्रॉक क्वीन बता रही है। महिला के कुल 3 लाख फॉलोअर्स हैं और वो क्रॉक्स अम्बेसडर बनने के काबिल है।