-
Advertisement
महिला ने लूटा पति का गोदाम, भाइयों ने भी दिया साथ, मामला दर्ज
आए दिन कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनके बारे में जानकर हमारे होश उड़ जाते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपनी पति की तिजोरी पर डाका डाल दिया। महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पति का गोदाम (Godown) खाली कर दिया। वहीं, घटना का पता लगते की पति हैरान रह गया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: एक घर में चार दिन में दूसरी चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
बताया जा रहा है कि बरेली (Bareilly) के इज्जतनगर में आलोक नगर निवासी कपिल शर्मा की 13 साल पहले संगीता शर्मा से हुई थी। कपिल शर्मा ने बताया कि उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है और थोक का कारोबार है। उन्होंने बताया कि शादी के तीन-चार साल बाद संगीता शर्मा ने घर पर विवाद करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं संगीता उनकी मां के साथ मारपीट भी करने लगी। जिसके चलते संगीता के खिलाफ सुभाष नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया।
कपिल ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने गोदाम के लिए एक घर किराए पर लिया था, जिसमें उन्होंने अपना सामान रखा था। वहीं, जब इस बात की जानकारी संगीता को हुई तो उसने अपने भाइयों को बुलाकर गोदाम से सामान गायब कर दिया। कपिल ने बताया कि गोदाम में लाखों रुपए का सामान था। कपिल ने संगीता और उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
कपिल का आरोप है कि संगीता ने अपने भाई रंजीत गिरी, कृष्ण गिरी और हर्षित गिरी के साथ मिलकर उनके गोदाम का सामान बेच दिया है। कपिल का कहना है कि उनकी पत्नी ने वाशिंग मशीन, फ्रिज समेत करीब 6.5 लाख रुपए का सामान बेचा है।

