- Advertisement -
रामपुर। हिमाचल में बढ़ते नशे (Intoxication) के कारोबार और उसमें धंसती जा रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए अब महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। राजधानी शिमला (Shimla) के रामपुर में महिलाओं ने नशे के खिलाफ उग्र रूप धारण करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 300 से भी ज्यादा महिलाओं (Women) ने नोगली में इक्ट्ठे होकर नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ प्रदर्शन (Demonstrated Against Increasing Intoxication) किया और एनएच-5 पर चक्का जाम किया। महिलाओं ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसा जाए और उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
महिलाओं ने कहा कि हिमाचल में लगातार नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। यहां की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है। देश का भविष्य नशे के कारण खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को बचाने के लिए प्रदेश सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे और नशे का काला कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना होगा। उन्होंने कहा आज बच्चे भी चिट्टे जैसे नशे का सेवन करने लगे है जो जानलेवा है।
महिलाओं ने कहा कि रामपुर (Rampur) के नोगली में चिट्टे के व्यपारी बढ़ते जा रहे हैं। जिन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, स्थानीय यशोदा गौतम ने बताया कि यदि हम सब एकजुट होकर नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे तो इसका असर जरूर होगा। इसलिए नशे की खिलाफ लड़ाई में सभी को बढ़.चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का यह कदम उठाना अत्यधिक जरूरी है।
- Advertisement -