-
Advertisement
बिलासपुर: घर में घुस कर अकेली महिला से कर दीं अश्लील हरकतें; मामला दर्ज
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर (Bilaspur) जिला में एक महिला से घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि घर में एक अकेली महिला के साथ एक व्यक्ति ने जबरदस्ती घर में घुस कर छेड़छाड़ की है। महिला ने पुलिस चैकी में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: बिलासपुर: घास काटने गई महिला से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, कपड़े भी फाड़े

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 2 अक्तूबर को सुबह जब वह कमरे में मौजूद थी तो उसके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति जबरन घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने पहले भी उसके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की है, लेकिन अपनी इज्जत व पारिवारिक हालात को देखते हुए उसने कभी भी इसकी शिकायत नहीं की। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whatsapp Group


