-
Advertisement
सुहागिनों ने OPS के नाम की लगाई मेहंदी, करवाचौथ पर बुलंद किया NPS Go Back का नारा
शिमला। हिमाचल में आज करवाचौथ (Karva Chauth) के दिन सुहागिनों ने जहां अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा, वहीं हाथों में मेहंदी (Mehndi) से डिजाइन ना बनवाकर उसकी जगह अपने पति के लिए ओपीएस बहाल करने की मांग का डिजाइन बनवाया। बता दें कि गुरुवार को हिमाचल में करवाचौथ का त्यौहार धुमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं।
आज सुहागिनें अपने हाथों में मेहंदी लगाती है और नए नए डिजाइन बनवाती हैं। लेकिन इस बार महिलाओं ने अपने पति के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने के लिए कुछ अलग तरीका निकाला। करवा चौथ के मौके पर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी के तरह-तरह के डिजाइन बनवाती हैं। इस बार महिलाओं ने ओपीएस के समर्थन में अपने हाथों में मेहंदी लगवाई। उन्होंने मेहंदी से बकायदा हाथ पर ओपीएस के समर्थन में डिजाइन बनाया। हाथ पर मेहंदी से We Want OPS और NPS Go Back के नारे लिखे।
यह भी पढ़ें: इस बार सुहागिनों के लिए करवाचौथ रहेगा फलदायी, बन रहा है शुभ संयोग
करवाचौथ के मौके पर सुहागन मांग रही हैं अपना हक,
मेहंदी में भी दिख रही है OPS के मुद्दे की झलक।
.#OPS #BJPFails #Congress pic.twitter.com/cfvbIOgJoW— Himachal Congress (@INCHimachal) October 13, 2022
बता दें कि हिमाचल में कर्मचारी लंबे समय से ओपीएस (OPS) की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की यह मांग पिछले एक साल से चली आ रही है। इसके लिए करीब कर्मचारी पदयात्रा के साथ ही विधानसभा का घेराव भी कर चुके हैं। कर्मचारी लगातार सरकार से पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। इस बीच वे महिलाएंए जिनके पति सरकारी नौकरी में हैं, वे भी अब अपने पति के लिए ओपीएस की मांग करवा चौथ पर कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: पीएम की ऊना रैली में लगी एचआरटीसी की बसें, लोग सड़कों पर खाएंगे धक्के
इसके लिए महिलाओं ने ओपीएस के नाम की मेहंदी हाथों पर रचवाई है। दरअसल हिमाचल में ओपीएस इस बार सबसे बड़े चुनावी मुद्दों में से एक है। हालांकि विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) के नजदीक आते ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आते ही ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने का वादा किया है। कांग्रेस ने तो बकायदा ऐलान कर दिया है कि हिमाचल में सरकार बनते ही ओपीएस लागू किया जाएगा।


