-
Advertisement
जहां-जहां कांग्रेस सरकार, वहीं होता है महिलाओं का अपमान: बबीता फोगाट
Last Updated on September 18, 2022 by sintu kumar
शिमला। बीजेपी (BJP) एक राष्ट्र से जुड़ी पार्टी है। यह पार्टी महिलाओं को सम्मान (Respect to Women) देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए ही मैं बीजेपी से जुड़ी हूं। यह बात भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बबीता फोगाट ने शिमला में कही। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी और भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बबीता फोगाट आज शिमला में पहुंची। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार होती है, वहां-वहां महिलाओं का अपमान होता है। इसलिए महिला सम्मान पर बात करने का कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) में बीजेपी की ओर से महिलाओं को भी टिकट दिया जाएगा। क्योंकि बीजेपी महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है। ओलिंपियन खिलाड़ी (Olympian Player) ने कहा कि खेलों इंडिया के तहत भविष्य में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों (Players ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। ताकि भारत खेलों में भी विश्व में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश के नेता महिलाओं के बारे में क्या सोच रखते हैंए वह शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य के हालिया बयान से सिद्ध हो जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान में पिछले लगभग चार वर्षों में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है और कांग्रेस नेता दूसरे प्रदेशों में नारी सम्मान की बातें करते हुए घूम रहे हैं।
यह भी पढ़ें:आखिरकार रामलाल ठाकुर ने भी माना कांग्रेस दिशाहीन पार्टी: स्मृति ईरानी
वहीं उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur)की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के जरिए सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए। बेटियों की शादी के लिए शगुन योजना भी चलाई गई है। जाहिर है कि सीएम जयराम ठाकुर महिलाओं के विकास के लिए काम कर रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार भी विकास की दृष्टि से कार्य कर रही है। महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। ओलंपिक खिलाड़ी ने केंद्र सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार (Central Government) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि तारगेट ओलंपियन पोडियम स्कीम (टापस) के तहत ओलिंपिक में भारत के पदकों की संख्या को बढ़ाने के लिए यह योजना वरदान साबित हुई है। इसके तहत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण व सुविधाएं प्रदान की गई हैं। ओलंपियन गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Olympian Gold Medalist Neeraj Chopra) को भी इस योजना के तहत ही प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group