-
Advertisement
Shimla में इस बार रिज पर #Social_Distancing से करना होगा चांद का दीदार
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में करवा चौथ (Karva Chauth) के दिन एक परंपरा वर्षों से चली आ रही है। करवा चौथ के दिन ऐतिहासिक रिज (The ridge) पर महिलाएं चांद को देख अपना व्रत खोलती है। इस वर्ष कोरोना काल में भी रिज पर यह परंपरा निभाई जाएगी लेकिन एक खास बात का ख्याल रखना होगा वह है सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing)। आज शाम महिलाएं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करवा चौथ पर चांद का दीदार करेंगी।
यह भी पढ़ें : इस बार करवा चौथ पर कुछ ऐसे सजाएं पूजा की थाली
इस बार शिमला में शाम 8:06 मिनट पर चांद का दीदार होगा और सुहागिनें एक साथ चांद का दीदार कर अपने करवा चौथ के व्रत को पूरा करेंगी। कोरोना के चलते जिला प्रशासन (District administration) की ओर से रिज पर करवा चौथ के दिन चांद को देखने आने वाली महिलाओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई है। इसके लिए प्लान भी तैयार है। रिज पर भीड़ इकट्ठी ना हो और लोग कोरोना के नियमों का पालन करें इसके लिए पूरी तैयारियां है। इस दिन यहां पर पर्य़टकों (Tourists) की भी खासी भीड़ रहती है। और रिज पर एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है।
खास बात यह है कि पहाड़ों की रानी शिमला में रिज ही एक स्थान ऐसा है, जहां चांद का दीदार सबसे पहले होता है। अन्य इलाकों में देरी से चांद दिखता है इसलिए महिलाएं रिज मैदान पर चांद का दीदार करने आती हैं। डीसी शिमला आदित्य नेगी ने करवाचौथ सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिमला नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों की नियुक्ति करने के आदेश दिए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

