-
Advertisement
पांवटा में छठ पूजा के दौरान यमुना नदी में स्नान करते डूबा युवक
पांवटा साहिब। जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में छठ पूजा (Chhath Puja) के दौरान यमुना नदी( Yamuna river) में स्नान करते वक्त 20 वर्षीय युवक डूब गया है। घटना की सूचना मिलते ही पांवटा पुलिस मौके पर पहुंची, जहां गोताखोरों की मदद से टीम युवक को ढूंढने के प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक पांवटा साहिब (Paonta Sahib) के रामपुरघाट में स्थित जियोन लाइफसाइंस फार्मा में काम करता है। मूल रूप से वह बिहार(Bihar) का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक छठ पूजा के दौरान युवक पांवटा साहिब के मां यमुना स्थान घाट पर सुबह स्नान कर रहा था। इस दौरान युवक यमुना की तेज धार की चपेट में आ गया। घटना के बाद तुरंत पुलिस (Police) को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। पांवटा के थाना प्रभारी अशोक चौहान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान जारी है।
यह भी पढ़े:पांवटा साहिब: सड़क पार कर रहे राहगीर को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

