-
Advertisement
घर से नाराज हो कर निकला था युवक आज सुबह पेड़ लटका मिला शव
चंबा। जिला के पुलिस थाना डलहौजी ( Police Station Dalhousie )के तहत एक युवक के फंदे पर झूलने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने बनीखेत स्थित हेलीपैड क्षेत्र में एक युवक का शव( Deadbody) पेड़ से लटका पाया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस चौकी बनीखेत की टीम ने मौके पर पहुंच पेड़ से शव को उतार पोस्टमार्टम ( Post mortem) के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बनीखेत के वार्ड 5 निवासी 24 साल के रोहित पुत्र जोगिंद्र सिंह के रूप में हुई है। युवक प्लंबर का काम करता था। बताया जा रहा है कि रोहित मेहरा गत बुधवार को अपने परिजनों के साथ लड़ाई झगड़ा करने के बाद गुरुवार को बिना कुछ बताए कहीं चला गया था।
ये भी पढ़ेः NEET में 6 अंक आने पर 18-वर्षीय लड़की ने किया सुसाइड, OMR Sheet में स्कोर मिला 590
रोहित पहले भी कई मर्तबा इस तरह से कहीं चला जाता था और फिर एक दो दिनों में वापस आ जाता था। ऐसे में स्वजनों ने यही कयास लगाया कि गुस्सा शांत होने पर रोहित वापस लौट आएगा। लेकिन रोहित सोमवार सुबह जंगल में भेड़ बकरियां चराने गए एक भेड़पालक ने युवक का शव देखा और स्थानीय लोगों व पुलिस को सूचना दी। एसएचओ डलहौजी आशीष पठानिया की अगुवाई में मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा। जबकि डलहौजी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



