-
Advertisement
घर से जरूरी काम कहकर निकला था युवक, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला शव
लंज। पुलिस चौकी लंज के अंतर्गत लाहलपुर का रहने वाला युवक घर से जरूरी काम के लिए निकला था लेकिन कुछ देर बाद उसका शव( Deadbody) पेड़ से लटका मिला। युवक की पहचान मनोज कुमार ( 28) पुत्र बाबूराम निवासी लाहलपुर के रूप में हुई है। युवक लंज स्थित मेडिकल स्टोर के काम करता था। परिवार वालों का कहना है कि युवक सुबह 4 बजे घर से यह कहकर निकल था कि जरूरी काम है । थोड़ी देर बाद लोगों ने उसके शव को पेड़ से लटके हुए देखा।
यह भी पढ़ें :- 12वीं के छात्र ने लगाया फंदा, मछली पकड़ने गया बुजुर्ग नदी में गिरा, दोनों की गई जान
इसी बीच लोगों ने पुलिस( police) को भी सूचित किया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस चौकी लंज के हेड कॉन्स्टेबल सुरजीत पठानिया टीम के साथ पहुंच कर घटना का मुआयना कर शव को कब्जे में ले लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया से यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। बाकी शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी


