-
Advertisement
हिमाचल में हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आया 20 साल का युवक; गई जान
पांवटा साहिब। हिमाचल के सिरमौर जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा पांवटा साहिब (Paonta Sahib) में हुआ, जहां युवक यमुना नदी में ट्रैक्टर (Tractor) की चपेट में आ गया। मृतक युवक की पहचान मनीष यमुनानगर ;हरियाणाद्ध के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:शिमला एचआरटीसी वर्कशॉप में भड़की आग, दो बसें जलीं, दो मैकेनिक भी झुलसे
मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने चाचा चालक भूपेंद्र पुत्र ओम सिंह निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के साथ ट्रैक्टर लेकर बहराल के पास यमुना नदी (Yamuna River) में रेत भरने आया था। इसी दौरान जब यह लोग ट्रैक्टर में रेत भरकर वापस जाने लगे तो ट्रैक्टर नदी में फंस गया। इस दौरान ट्रैक्टर को बैक करते समय समीप खड़ा युवक मनीष अचानक चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल (Injured) हो गया। घायल को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची व मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

