-
Advertisement
हिमाचलः एनएच पर फिसलती निकल गई बाइक, एक युवक की मौत
कुल्लू। जिला मुख्यालय के करीब 6 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 3 में तलोगी के पास बाइक स्किड (Bike) होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक इस घटना में घायल हुआ है। हादसे (Accident) के बाद आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस (108 Ambulance) को सूचना दी, जिसके बाद घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू (Regional Hospital Kullu) इलाज के लिए पहुंचाया। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसे: खाई में गिरी कारें, दो लोगों ने मौके पर तोड़ा दम
स्थानीय निवासी दिगंबर सिंह राणा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 3 में तलोगी के समीप बाइक स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो व्यक्तियों में से एक युवक की मौके पर ही मौत (Death) हो गई है, जबकि दूसरे व्यक्ति के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान 17 वर्षीय शुभम चलाह लगघाटी निवासी के रूप में हुई है, जबकि 21 वर्षीय सुनील कडिंगचा लगघाटी निवासी घायल हुआ है।
उन्होंने कहा कि हादसे के बाद लोग सड़क (Road) पर तमाशा देख रहे थे। ऐसे में किसी भी व्यक्ति ने उनकी सहायता नहीं की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय लोग मोबाइल (Mobile) से वीडियो फ़ोटो बना रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी सहायता नहीं की और वो भी भुंतर से कुल्लू आ रहे रहे और घटनास्थल पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद 108 एंबुलेंस में घायल को बिठाकर क्षेत्रीय स्थल कुल्लू (Kullu) के लिए एंबुलेंस में रवाना किया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


