-
Advertisement
घर नहीं जंगल में टेंट लगाकर Quarantine हुआ Goa से लौटा युवक
राजगढ़। जिला सिरमौर (Sirmour) और शिमला की सीमा पर बसे राजगढ़ की टाली भुज्जल पंचायत का एक युवक जंगल (Forest) में रह रहा है। गोवा (Goa) से लौटने के बाद युवक घर नहीं गया। बल्कि घर के पास ही टेंट (Tent) लगाकर होम क्वारंटाइन के नियमों का पालन कर रहा है। युवक के लिए घर से भोजन की व्यवस्था की गई है। अकेले ही वह 14 दिन के होम क्वारंटाइन (Quarantine) का पालन घर से दूर जंगल मे टेंट के नीचे कर रहा है। जबकि, जंगल में जंगली जानवरों का खतरा भी है। बावजूद इसके वह बिना किसी डर के सभी नियम फॉलो कर रहा है। दरअसल, विकास खंड राजगढ़ की टाली भुज्जल पंचायत के पाब गांव के सुनील कुमार ने अपने आपको गांव के बाहर जंगल में एक टेंट लगाकर स्वयं को होम क्वारंटाइन कर रखा है।
यह भी पढ़ें: Shimla – तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
लॉकडाउन के कारण फंस गया था
पाब निवासी सुनील कुमार गोवा में एक ट्रैवल एजेंसी में काम करता था और दो महीने से लॉकडाउन (Lockdown) के कारण वहीं फंस गया था। जहां एक तरफ होम क्वारंटाइन नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आ रहे है, वहीं दूसरी तरफ यह युवक जंगल में अपने को परिवार वालों से अलग रख कर होम क्वारंटाइन के नियमों का पालन कर रहा है। सुनील ने बताया कि घर पहुंचने से पहले उसने अपने घर वालों को इसकी सूचना दी। साथ ही अपनी इच्छा गांव से दूर टेंट में रहने की जताई। इसको लेकर घर वालों ने उसके लिए टेंट लगाया। गांव के बाहर जंगल में एक टेंट बना दिया। जहां पर वह 15 मई से रह रहा है। वह पहले ही इसका निश्चय कर आया था। सुनील कुमार ने बाहर से लौट रहे लोगों से होम क्वारंके नियमों का पालन करने की अपील की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

