- Advertisement -
धर्मशाला। कांगड़ा (Kangra) जिला में एक कोरोना (Corona) पॉजिटिव मामला सामने आया है। दौलतपुर का 31 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक 3 जुलाई को केरल से लौटा है। युवक को कोविड केयर सेंटर डाढ़ (DCCC Dadh) शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, कांगड़ा में चार लोग ठीक हुए हैं। इनमें घुमाला के 68 और 73 वर्षीय दो बुजुर्ग ठीक हुए हैं। यह जोनल अस्पताल धर्मशाला (Zonal Hospital Dharamshala) में भर्ती थे।
वहीं, खुड़ियां की 20 साल की युवती और बैराघट्टा का 30 वर्षीय युवक ने भी कोरोना को मात दी है। यह कोविड केयर सेंटर डाढ़ में भर्ती थे। इन्हें छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे। एक पॉजिटिव मामला आने और चार के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। वहीं, हिमाचल में आज अब तक 2 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, चार लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1142 हो गया है। अभी 281 एक्टिव केस हैं। अब तक 841 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
- Advertisement -