-
Advertisement
आनी में Car Accident:जाबन पंचायत के उपप्रधान की गई जान
आनी। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे ( Road accident)लोगों की जान ले रहे हैं। जिला कुल्लू के आनी में एक सड़क हादसे में जाबन पंचायत के उपप्रधान की मौत( Death)हो गई। सूचना मिलने पर आनी पुलिस( Anni Police) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे से जाबन क्षेत्र में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें :- मातम में बदला Party का जश्न, आंगन में गिरी कार दो महिलाओं की हुई #Death
आनी में गुगरा-कुटवा सड़क मार्ग पर एक ऑल्टो कार (एचपी 35-4086) शकाहार नामक स्थान के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार को जाबन पंचायत के उपप्रधान राजकुमार चला रहे थे। सड़ हादसे में उनकी मौत हो गई। आनी के देहुरी गांव निवासी उपप्रधान राजकुमार कुटवा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। घर वापस लौटते समय शकाहार के पास उनकी कार खाई में गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आनी थाना प्रभारी बालाराम मेहता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया और मामला दर्ज कर दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। प्रशासन की तरफ से एसडीएम आनी चेतसिंह ने मृतक के परिजनों को दस हजार रु की फौरी राहत प्रदान की है।इस घटना पर आनी के विधायक किशोरीलाल सागर ने गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



