-
Advertisement
सेक्स रैकेट ने हिमाचल पुलिस को हिलाया आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी तीन युवतियां
हिमाचल प्रदेश में ऊना पुलिस ने एक ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं है। जबकि तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ऊना के एक ढाबे में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर ढाबे में भेजा, जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर इस रैकेट का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान युवतियां और पुरुष संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस की अचानक आमद देख ढाबा परिसर में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि युवतियों को बाहरी राज्यों से नौकरी दिलाने के नाम पर यहां लाकर उन्हें अवैध धंधे में धकेला जा रहा था। हिरासत में लिए गए पुरुषों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

