- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के बीच शिकार करने जंगल में गए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत (Death)हो गई। मामला सिरमौर जिले ( Sirmaur Distt)के विकासखंड पांवटा साहिब के अंतर्गत सैनवाला का है। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल( Injured) भी बताया जा रहा है, जिसे मेडिकल कॉलेज नाहन(Medical College Nahan) रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सेनवाला के जंगल में देर रात को तीन लोग जंगल में शिकार करने गए हुए थे। इस दौरान रामेश्वर व गीता राम जंगल में एक ओर खड़े थे और एक व्यक्ति उनके विपरीत बंदूक के साथ खड़ा था। व्यक्ति को जैसे ही सामने से कोई आवाज आई तो उसने जानवर समझ कर उन पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीताराम गंभीर रूप से घायल हो गयाष फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भी जंगल में पहुंच गए देखा तो रामेश्वर व गीता राम खून से लथपथ झाड़ियों में पड़े हुए थे। रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि गीता राम को गंभीर अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने कहा कि सैनवाला के जंगल में शिकार करने गए तीन व्यक्तियों में से एक की गोली लगने से मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।
- Advertisement -