-
Advertisement
हिमाचल: श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर बीच सड़क पलटा, बच्चे सहित कई हुए घायल
ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में श्रद्धालुओं (Devotees) से भरा एक ट्रैक्टर (Tractor) बीच सड़क पलट गया। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। यह हादसा भरवाईं क्षेत्र में शीतला माता.डाडासीबा सड़क पर काहरु के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यह श्रद्धालु हिमाचल के शक्तिपीठ ज्वालाजी और चामुंडा जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। घायलों (Injured) में एक बच्चा भी शामिल है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को चिंतपूर्णी अस्पताल (Chintpurni Hospital) पहुंचाया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, पेड़ से टकराई बस कई घायल
जानकारी देते हुए घायल लोगों ने बताया कि वे चिंतपूर्णी, शीतला माता के दर्शन करके डाडासीबा सड़क से होते हुए ज्वालाजी और चामुंडा मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान चढ़ाई पर ट्रैक्टर अचानक बैक होने लगा। इसी बीच ट्रैक्टर अचानक से पलट गया। हादसे में 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी (Temple Trust Chintpurni) भी घायलों की मदद को आगे आया है और न्यास के वित्त अधिकारी शमी राज ने घायलों के लिए खाने का इंतजाम करवाया। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया कि जहां पर यह हादसा हुआ है वह देहरा थाना के तहत पड़ता है। घटना की सूचना देहरा पुलिस को दे दी गई है जोकि अब अगली कार्रवाई करेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



