-
Advertisement
साल 2021 में सौरमंडल में दिखाई देंगे ये अद्भुत नजारे, रहें तैयार
Last Updated on January 1, 2021 by Sintu Kumar
वर्ष 2021 में आपको सौरमंडल में कई मनमोहक दृश्य दिखाई देंगे। 2021 में आपको ब्लड मून (Blood Moon), उल्कापिंडों की बारिश और ग्रहों का आपसी मिलन देखने को मिलेगा। हालांकि कई दृश्यों को देखने के लिए आपको दूरबीन की जरूरत पड़ सकती है। जिन लोगों को सुबह जल्दी उठने की आदत है, वो 11 फरवरी 2021 को एक खूबसूरत नजारा देख पाएंगे। 11 फरवरी को शुक्र और बृहस्पति ग्रह धरती से काफी करीब दिखाई देंगे। जिसके पास छोटा टेलीस्कोप (Telescope) है, उनके लिए ये नजारा और भी खूबसूरत होने वाला है। दोनों ग्रहों के साथ ही शनि ग्रह भी थोड़ी दूरी पर दिखाई देगा। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए सूरज उगने से 20 या 30 मिनट पहले का समय सबसे बेहतर होगा। साल 2021 में 9 से 10 मार्च को चार ग्रह बुध, बृहस्पति, चंद्रमा (Moon) और शनि एक साथ दिखाई देंगे। भूमध्य रेखा के नीचे के देशों को ये नजारा सबसे शानदार दिखने वाला है। इस नजारे को देखने के लिए छोटे टेलीस्कोप से बेहतरीन दिखेगा।
यह भी पढ़ें :- #New_Year2021:अपनी राशि के अनुसार करेंगे ये उपाय तो बदल जाएगी किस्मत
वहीं, दक्षिण-पूर्व एशिया, उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को 26 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण यानि ब्लड मून दिखाई देगा। इस दिन चांद पूरी तरह से लाल रंग का दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण का समय रात 3 बजकर 11 मिनट से लेकर 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात को 1 बजकर 44 बजे ही हो जाएगी।
आने वाले साल में पूर्ण सूर्य ग्रहण यानि रिंग ऑफ फायर कनाडा (Canada) के उत्तरी इलाके, ग्रीनलैंड और रूस के लोग ही देख पाएंगे। एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लोग सिर्फ आंशिक सूर्य ग्रहण ही देख पाएंगे। आगामी साल में रिंक ऑफ फायर सूर्योदय के समय ही होगा। वहीं, 2020 में पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) का नजारा भारत के कई राज्यों में देखने को मिला था।
वर्ष 2021 में 12 जुलाई की शाम को सूर्यास्त होने के बाद आसमान में शुक्र और मंगल एक साथ दिखाई देंगे। इस खूबसूरत नजारे को नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है, लेकिन छोटे टेलीस्कोप से देखने पर मनमोहक दृष्य का एहसास कुछ अलग होगा। इसके अलावा हर साल अगस्त के मध्य में कुछ उल्कापिंडों की बारिश होती है, लेकिन साल 2021 में ये मौका कुछ खास रहने वाला है।
वहीं, 12 और 13 अगस्त को पर्सीड उल्कापिंडों की बारिश (Meteorite Rain) होगी। अगर इस दिन आसमान साफ रहता है तो ये नजारा बेहद मनमोहक दिखने वाला है। ये नजारा धरती के उत्तरी गोलार्द्ध पर रहने वालों को ज्यादा अच्छे से दिखने वाला है। संभावना ये भी जताई जा रही है कि साल 2021 में हर घंटे में 60 बार आसमानी आतिशबाजी देखने को मिल सकती है। वहीं, उल्कापिंडों की बारिश के सिर्फ 5 दिन बाद 18 अगस्त को मंगल और बुध ग्रह एक साथ दिखाई देंगे। ये नजारा शाम को सूरज ढलने के तुरंत बाद दिखेगा। ढलते सूरज की रोशनी में इसे देखना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। सौरमंडल की इस घटना को देखने के लिए आपको इन्हें बड़े टेलीस्कोप की जरूरत पड़ सकती है।
8 अक्टूबर 2021 को हर घंटे 10 से 15 टूटते हुए तारे दिखने की संभावना है। इन उल्कापिंडों की बारिश 21P/Giacobini-Zinner कॉमेट से छूटते हुए अंतरिक्षीय पत्थरों के गिरने से होगी। ये नजारा रात के शुरू होते ही दिखाई देगा और आसानी से देखा जा सकता है क्योंकि इसके टूटते हुए तारे तुलनात्मक रूप से धीमे गिरते हैं। वहीं, पूरे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप-एशिया के कुछ हिस्सों में 19 नवंबर को आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। थोड़े समय के लिए ही ये ग्रहण पूर्ण होगा। इस दौरान चांद संतरे या लाल रंग का दिखाई देगा। ये साल का अंतिम ग्रहण होगा और भारत में रात 12:48 के बाद ये नजारा दिखाई देगा। चार दिसंबर को साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। सोलर फिल्टर्ड ग्लास(Solar filtered glass) से सूर्य ग्रहण का ये नजारा और भी मनमोहक दिखाई देगा। ये नजारा अंटार्कटिका में सबसे खूबसूरत दिखाई देगा, हालांकि चिली, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और ऑस्ट्रेलिया में ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा।