-
Advertisement
हिमाचल में यहां 100 पदों पर हो रही भर्ती, 13 सितंबर से शुरू होंगे साक्षात्कार
Last Updated on September 9, 2022 by Vishal Rana
धर्मशाला/शिमला। हिमाचल में नौकरी (Jobs) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह खबर राहत भरी है। प्रदेश में सिक्योरिटी (Security) के 100 पदों पर भर्ती होने जा रही है। यह भर्ती सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज़ (इंडिया) लिमिटेड, आरटी, जहबोला, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश द्वारा भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। जबकि आयु सीमा 21 से 37 वर्ष रखी गई है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल में आशा वर्करों और फार्मासिस्ट के 807 पदों पर होगी भर्ती, मांगे आवेदन
चयनित युवाओं को कंपनी 13,000 रुपए से 17,000 रुपए प्रतिमाह वेतन देगी। यह पद साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 13 सितंबर, 2022 को सुबह 10:00 बजे उप रोजगार कार्यालय देहरा में होंगे। इसके अलावा 14 सितंबर, 2022 को उप रोजगार कार्यालय लंबागांव, 15 सितंबर, 2022 को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा और 16 सितंबर, 2022 को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में आयोजित होंगे। साक्षात्कार में भाग लेने वाले सभी अभियार्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ इन स्थानों पर जाकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं।
एचपीयू ने घोषित किया चपरासी के 92 पदों की भर्ती का परिणाम
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने शुक्रवार को चपरासी के 92 पदों की भर्ती का परिणाम (Result) घोषित कर दिया है। यह पद दैनिक भोगी आधार पर भरे जाएंगे। भर्ती का परिणाम एचपीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विवि की भर्ती शाखा चयनित उम्ममीदवरों को अलग से पत्र जारी करेगी। इन पदों पर दो बार जारी किए गए विज्ञापन के आधार पर ईडब्लूएस श्रेणी के पहले चरण में छह उम्मीदवारों का चयन कर दिया गया है, इस श्रेणी के शेष पदों पर उन्हीं में से चयन होगाए जिन्होंने इस श्रेणी के लिए पूर्व में आवेदन किया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव बलवान चंद ने बताया कि चपरासी के पदों की भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की श्रेणीवार सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट और भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है। इसमें सामान्य अनारक्षित श्रेणी के 26 पदों के लिए मेरिट 85.70 रही जबकि कट आफ 81.21 रही है।